फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 1 से 30 अप्रैल तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Fri, 22 Mar 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। आगामी एक से 30 अप्रैल तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की सफलता को लेकर स्वास्थ्य महकमा के साथ-साथ तहसील प्रशासन भी तैयारी में जुट गया है। इसी के तहत बृहस्पतिवार की शाम को डुमरियागंज तहसील सभागार में एसडीएम डुमरियागंज डॉ. संजीव दीक्षित ने स्वास्थ्य विभाग तथा बाल विकास परियोजना सहित राजस्व कर्मियों के साथ बैठक करके अभियान को सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम डॉक्टर संजीव दीक्षित ने बताया कि एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग उन्मूलन कार्यक्रम तथा 10 अप्रैल से 30 अप्रैल दस्तक अभियान चलाया जाना है। इसमें आप लोगों को सक्रिय भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की आवश्यकता है। आशा बहू तथा अन्य गांव स्तरीय कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए निर्देश दिए गए।
एसडीएम ने हिदायत देते हुए कहा कि इस अभियान में कोई भी संबंधित विभाग का आधिकारी- कर्मचारी लापरवाही ना बरते सभी के सहयोग से ही संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान शत प्रतिशत सफल होगा।
विज्ञापन

इस दौरान तहसीलदार डॉक्टर संतराज सिंह बघेल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी, सीडीपीओ अभय प्रताप सिंह, लेखपाल संघ अध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव, एलटी राजेश, वीरेंद्र यादव, वंदना, रोजी, निकहत आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें