फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सदस्यता अभियान चलाने से समितियां होंगी मजबूत

Mon, 28 Aug 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नौगढ़ ब्लॉक साभागार में आयोजित सहकारिता की बैठक में मौजूद समितियों के अध्यक्ष। संवाद
विज्ञापन
भाजपा सरकार सहकारिता आंदोलन को मजबूती प्रदान कर रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सदस्यता अभियान के माध्यम से सहकारी समितियाें को मजबूती मिलेगी। इससे किसानों को लाभ होगा। भाजपा सरकार सहकारिता आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के लिए हर कदम उठा रही है। ये बातें भाजपा के जिला संयोजक कन्हैया पासवान ने नौगढ़ ब्लॉक सभागार में आयोजित नौगढ़ एवं शोहरतगढ़ तहसील के सहकारी समितियों के अध्यक्ष व सचिवों की बैठक में कहीं। उन्होंने लोगों से जागरूक होकर समितियों का सदस्य बनने की अपील की।
डीसीबी के चेयरमैन विक्रम सिंह ने कहा कि एक से 30 सितंबर तक अचलने वाले सदस्यता अभियान के माध्यम से सभी समितियों को 200 सदस्य बनाने हैं। इसके लिए समितियाें के सचिव व पदाधिकारियों के साथ सभी को सहयोग करना होगा। डीसीएफ के चेयरमैन अजय उपाध्याय ने सभी पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान में सहयोग करने की अपील की। जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी वीरेंद्र कुमार यादव, अपर जिला सहकारी अधिकारी नौगढ़ राजेश सिंह व अपर जिला सहकारी अधिकारी शोहरतगढ़ देवेंद्र प्रताप अग्रहरि ने मौजूद लोगों को बी-पैक्स सदस्यता महाभियान 2023 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान महेंद्र लोधी, एडीओ कोआपरेटिव नौगढ़ अंबरीष यादव, उसका युनूस अंसारी, जोगिया प्रदीप कुमार, अरविंद सिंह, भाजपा नेता नितेश पांडेय, डीसीबी डायरेक्टर आशीष शुक्ल, सचिव रामचंदर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सहायक विकास अधिकारी नौगढ़ अम्बरीस कुमार यादव, सहायक विकास अधिकारी जोगिया प्रदीप कुमार, सहायक विकास अधिकारी लोटन युनुस अंसारी, जिला सहकारी बैंक के अरविंद सिंह आदि उपस्थित रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें