संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में शिक्षा का व्यवसायीकरण संबंधी जांच समिति बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग की बैठक समिति के सभापति एमएलसी धु्रव कुमार त्रिपाठी ने ली। इसमें शिक्षा के सुधार एवं शिक्षकों को होने वाली तमाम समस्याओं के दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में आरटीई एक्ट के तहत निशुल्क शिक्षा पर चर्चा हुई।
यह जानकारी मंगलवार को एमएलसी धु्रव कुमार त्रिपाठी ने दी है। बताया कि शिक्षा का व्यवसायीकरण हर हाल में रुकना चाहिए। समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए भी शिक्षा सुलभ होनी चाहिए, जिससे प्रतिभाओं का हनन न हो। कमेटी के सदस्य के रूप में एमएलसी अनूप गुप्ता, एमएलसी बाबूलाल तिवारी, एमएलसी मानवेंद्र सिंह और प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा एमकेयस सुन्दरम, महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा, सचिव माध्यमिक शिक्षा वेदपति मिश्र, महेंद्र देव आदि बैठक में मौजूद रहे।