फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: आयोग ने तीन अधिकारियों पर लगाया 50 हजार जुर्माना

Thu, 16 Feb 2023 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनसूचना के तहत मांगी गई सूचना देने में लापरवाही पर लगा जुर्माना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। इटवा ब्लॉक क्षेत्र के पिरैला निवासी धर्मेंद्र कुमार पांडेय की ओर से मांगी गई सूचना देने में लापरवाही बरतने वाले तीन अधिकारियों पर आयोग ने 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना की राशि वेतन से जमा कराना है। ऐसा न करने पर आगे की कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पिरैला निवासी धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने कुछ बिंदुओं पर जन सूचना अधिकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के एसके वर्मा से तीन जुलाई 2020 को जानकारी मांगी थी। लेकिन जनपद में रहने के दौरान इन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। इसी दौरान उनका स्थानांतरण हो गया। इनके स्थान पर आए बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह ने भी कोई संतोष जनक जानकारी नहीं दी। इसी तरह एक अन्य मामले में जन सूचना अधिकारी तहसीलदार इटवा संजीव कुमार दीक्षित से भी धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने चार मार्च 2020 को कुछ बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। लेकिन तहसीलदार इटवा कोई संतोषजनक सूचना देने में असमर्थ रहे। इस कारण आयोग ने इन पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। जबकि बेसिक शिक्षा विभाग के दोनों अधिकारियों पर 12500-12500 रुपये जुर्माना लगाया है। सूचना आयोग ने शिक्षा विभाग से जुड़े दोनों अधिकारियों पर आठ फरवरी 2023 को व उस समय रहे तहसीलदार इटवा संजीव कुमार दीक्षित पर 21 नवंबर 2022 को अर्थदंड लगाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें