फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गड्ढे में गिरी कंबाइन मशीन, परेशान हुए लोग

Thu, 11 Apr 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ क्षेत्र के पकड़ी से बैदौली संपर्क मार्ग पर जखौलिया गांव के पास बानगंगा नदी पुल पर कंबाइन मशीन फंस जाने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। बुधवार देर शाम हुई घटना में कंबाइन पर बैठे सभी लोग सुरक्षित है। कंबाइन मशीन बुधवार देर शाम को गेहूं की कटाई करने के लिए जखौलिया गांव पर जा रही थी। जैसे ही जखौलिया गांव के पास बानगंगा नदी पर बने क्षतिग्रस्त पुल पर पहुंची, वहां बने गड्ढे में पहिया फंस गया। इससे आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशान होना पड़ा। ग्रामीणों के सहयोग से देर रात कंबाइन मशीन बाहर निकाली गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें