फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में सेना के लेफ्टिनेंट सृजन पांडेय हुए दिवंगत

Wed, 11 Oct 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सृजन पांडेय।
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

शोहरतगढ़ क्षेत्र के पड़रिया निवासी कर्नल सृजन की देहरादून में हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पड़रिया के रहने वाले व देहरादून में थल सेना में कर्नल के पद पर कार्यरत सृजन पांडेय की सड़क हादसे में मौत की खबर से गांव में मातम छा गया है। सूचना मिलते ही परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए।
शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के पड़रिया निवासी परमात्मा पांडेय के इकलौते पुत्र सृजन पांडेय (27) देहरादून में कर्नल के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार रात एक बजे वह मित्र वायुसेना में फ्लाइंग के पद पर कार्यरत सिद्धार्थ मेनन (26) के साथ कार से देहरादून में न्यू कैंट रोड सेंट्रियो माल में गए थे। जहां एक रेस्टोरेंट के एक इंट्री गेट पर कंटेनर से कार टकराने से उनकी मौत हो गई और उनके साथी घायल हो गए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह जैसे ही सोशल मीडिया पर सृजन के मार्ग दुर्घटना में मौत की खबर आई, लोग एक-दूसरे से खबर की सच्चाई के बारे में पता करने लगे। गांव के ही नीरज शुक्ल ने बताया कि सृजन की शुरु से ही इच्छा सेना में जाकर देशसेवा करने की थी। एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने अपनी बहन सृष्टि से कहा था कि बहन मां से कहना कि वो सभी सेना के जवानों को अपना बेटा मानें।
गांव के लोगों ने बताया कि देहरादून में पढ़ाई के दौरान आरआईएमसी देहरादून की टीम के साथ मिलिट्री स्कूल में फुटबाल मैच में वहां का अनुशासन देखकर भारतीय सेना में जाने की ठान ली। प्रण किया कि सीधी भर्ती के माध्यम से सेना में सिपाही बनकर ही देश की सेवा करेंगे।
विज्ञापन



शुरू से थी सेना में जाने की ललक
शोहरतगढ़ के पड़रिया निवासी सृजन पांडेय को शिक्षा हासिल करने के लिए बचपन में ही माता-पिता से अलग होना पड़ा। उन्होंने ननिहाल उसका बाजार में रहकर जिला मुख्यालय पर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में प्राथमिक शिक्षा हासिल की। उच्चतर शिक्षा हासिल करने के लिए देहरादून गए। सेना में भर्ती के पांच प्रयास असफल हो गए। वह मायूस नहीं हुए। उनका चयन भारतीय नौसेना, वायुसेना और थल सेना तीनों में हुआ। लेकिन उन्होंने थल सेना चुना। 2019 में वह थल सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होने के बाद भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में प्रशिक्षण के लिए चले गए। गत 13 जून 2020 को उनका आईएमए देहरादून में प्रशिक्षण पूरा हुआ। मौजूदा समय में वह देहरादून में 201 इंजीनियर रेजीमेंट क्लेमनटाउन में कर्नल के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें