फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मिठाई और खाद्य पदार्थ दुकानों से पांच नमूना एकत्रित

Fri, 25 Aug 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के लक्ष्मणनगर वार्ड और बैदौलागढ़ में मिठाई और खाद्य पदार्थ की जांच करते सहाय
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज कस्बा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जांच टीम ने शुक्रवार को लक्ष्मण नगर वार्ड में स्थित शिवम ट्रेडर्स और बैदौलागढ़ स्थित मनीष किराना की दुकान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने मिठाई तथा खाद्य पदार्थ और दूध सहित पांच नमूना लिया। सहायक आयुक्त खाद्य जीके दुबे की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा टीम ने शिवम ट्रेडर्स से चार नमूने एकत्रित किए। प्रतिष्ठान के पास गंदगी पाई गई और स्वच्छता एवं स्वास्थ्य मानकों का स्तर संतोषजनक नहीं पाया गया, जिस पर नोटिस जारी किया गया। बैदौलागढ़ चौराहा के बांसी रोड स्थित मनीष किराना पर टीम ने दूध का नमूना लिया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रभान, विजय कुमार यादव, पीके वर्मा तथा आरएन वर्मा शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें