बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर व कठोतिया रामनाथ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। मेले में मौसम का असर दिखा। मेले में अधिकांश मरीज सर्दी-जुखाम और बुखार के पहुंचे। बिस्कोहर नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डाॅ. एससी शर्मा, डाॅ. श्रेया चौधरी व डाॅ. बीके सिंह ने मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट पूनम कुमारी ने बताया कि आरोग्य मेले में दोपहर तीन बजे तक 288 मरीज आए। इसीक्रम में कठौतिया रामनाथ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डाॅ. राहुल कुमार ने मरीजों की जांच कर इलाज किया। इस दौरान फार्मासिस्ट त्रिशूल धर चतुर्वेदी, राजू आदि मौजूद रहे।