फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोबरा बरामद, एक पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोबरा बरामद, एक पकड़ा गया
विज्ञापन

परसा। एसएसबी 50वीं वाहिनी के महादेव बुजुर्ग बीओपी के जवानों ने एक संदिग्ध को पकड़ा। उसके कब्जे से कोबरा प्रजाति का सांप बरामद किया। पूछताछ के बाद उसे वन विभाग को सुपुर्द कर दिया। महादेव बुजुर्ग बीओपी प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली कि एक युवक कोबरा लेकर जा रहा है। जांच के दौरान भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पिलर संख्या 564/64 के पास औदहीकला मार्ग पर कोबरा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया व्यक्ति मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के गौरडीह का रहने वाला अरमान है और उसने एसएसबी के जवानों से बताया कि वह कोबरा को अच्छे दाम में बेचने के लिए ले जा रहा था। जवानों ने सांप को वन विभाग को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें