सिद्धार्थनगर। सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने शनिवार को पीएचसी डुमरियागंज व सीएचसी बसंतपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्वास्थ्य केंद्रों पर चल रहे कार्यों को देखा व साफ-सफाई का भी निर्देश दिया। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरियागंज के निरीक्षण में डॉ. विकास चौधरी भी मौजूद रहे। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी का निरीक्षण किया गया, साथ में अधीक्षक बसंतपुर डॉ. डीके चौधरी मौजूद रहे। निरीक्षण में आकस्मिक चिकित्सा सेवाएं एवं निर्माणाधीन 50 शय्या चिकित्सालय की प्रगति के बारे में संबंधित से जानकारी ली। संवाद