भारतभारी। सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने शुक्रवार को सीएचसी बेंवा का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ ने अस्पताल के हर कमरे, ओपीडी, इमरजेंसी आदि को बारीकी से देखा और गंदगी मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। प्रसव कक्ष का गहन निरीक्षण कर प्रसूताओं को मीनू के हिसाब से भोजन देने का निर्देश दिया। अस्पताल के बाहर संचालित मेडिकल स्टोर, अल्ट्रासाउंड सेंटर आदि का अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया। इस दौरान डॉ. राहुल चौधरी, डॉ. प्रिंस विश्वास, डॉ. एनके वर्मा, विपिन कुमार, राजेश कुमार, दुर्गेश कुमार व अन्य मौजूद रहे। संवादे