फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ऑनलाइन उपस्थिति का सफाई कर्मचारियों ने किया विरोध

Fri, 15 Sep 2023 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने बृहस्पतिवार को विकास भवन परिसर में धरना देकर ऑनलाइन उपस्थिति को गलत बताया। इस लागू किए जाने का विरोध किया। चेतावनी दी कि अगर लागू कर दिया गया तो हम इसका विरोध जारी रखेंगे। जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार ने कह कि सफाई कर्मचारियों का कदम पर शोषण किया जा रहा है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना कारण के कार्रवाई कर दिया जाता है जो गलत है। इसके संगठन सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइल हाजिरी लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई तो जो गलत है। इसका संगठन विरोध करता है। ऑनलाइन व्यवस्था शोषण करने के लिए कहा किया रहा है। जिसे हम किसी भी हाल में नहीं मानेंगे। कहा कि कर्मचारियों से कई स्थानों पर ड्यूटी ली जाती है। ऐसे में ऑनलाइन हाजिरी कैसे लगा सकता है। इस व्यवस्था को सरकार को बंद किया जाना चाहिए। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद, रामदयाल, हिंदेश कुवंर राव, विजय कुमार कर पाठक, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें