फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: इंटर कॉलेज के रास्ते में डाले जा रहे कूड़े की हुई सफाई

Wed, 13 Sep 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद हुई कार्रवाई
विज्ञापन




सिद्धार्थनगर। शहर के मुड़िला में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के बगल में ही कूड़ा गिराने की खबर अमर उजाला में मंगलवार को प्रकाशित होते ही नगर पालिका परिषद ने वहां सफाई करा दी। अब उधर से जाने वाले छात्र-छात्राओं और मोहल्ले के लोगों को स्वच्छता की कमी से परेशानी नहीं होगी। अब छात्रों को विद्यालय परिसर एवं चारों तरफ जलभराव निजात मिलने का इंतजार है।
शहर के अशोक मार्ग से डीआईओएस कार्यालय के पीछे स्थित राजकीय इंटर कॉलेज से होते हुए मुड़िला तक जाने वाले मार्ग पर विद्यालय के ठीक पीछे मोहल्ले का कूड़ा डंप किया जाता है। इससे फैल रही गंदगी के बीच विद्यालय के छात्रों का प्रतिदिन आवागमन होता है। साफ-सफाई नहीं होने से विद्यालय के सात सौ से अधिक बच्चे कक्षा में पढ़ाई के दौरान मच्छरों का डंक झेलते हैं। अभिभावकों का कहना है कि इससे संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा है, फिर भी जलभराव और कूड़े की समस्या से निजात नहीं मिल रही है। इस संबंध में खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार सुबह पहुंचे नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने वहां से कूड़ा हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के ईओ मुकेश कुमार चौधरी ने कहा कि स्थानीय लोगों ने सड़क के किनारे कूड़ा फेंका था, जबकि शहर में हर दिन कूड़ा उठाया जाता है। इस मार्ग पर पथ प्रकाश की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें