फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दावा 18 का, 10 घंटे भी बिजली नहीं

Tue, 28 Apr 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। सरकार ग्रामीणांचल में 18 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा कर रही है लेकिन वास्तविकता में 10 घंटे तक आपूर्ति नहीं मिल रही है। गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं और जलापूर्ति भी बाधित हो रही हैं। शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। कहने को तो 18 घंटे बिजली सप्लाई का रोस्टर है, लेकिन 10 घंटा बिजली भी सुचारू आपूर्ति नहीं हो रही है। दक्षेत्र के सुंदर, रिजवान, विनोद, नीतीश, भोलू, प्रशांत तिवारी, अतुल पाण्डेय, अरमान अंसारी, निलेश चौधरी, चंदन आदि ने बताया कि बरगदवा फीडर के क्षेत्रों में ग्यारह हजार के कई पोल जर्जर हैं। आए दिन फाल्ट हो जाती है। परसिया उपकेंद्र के जेई राजेश साहनी ने बताया किरात में रोस्टिंग शेड्यूल की वजह से बिजली कट जाती है। तेज हवाओं से चलते फाल्ट हो जा रही है। फाल्ट खोजने व ठीक करने में समय लग जाता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें