डुमरियागंज। नगर फीडर की क्षमता वृद्धि और लाइन उच्चीकरण के कार्य को लेकर छह घंटा तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली सुबह दस से दोपहर चार बजे तक बाधिक रहेगी। अधिशाषी अभियंता संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर डुमरियागंज मंदिर चौराहा सहित अन्य स्थानों के विद्युत तार उच्चीकरण का कार्य कराया जायेगा। कार्य पूर्ण हो जाने के बाद सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। संवाद