बेहतर अंक पाकर खिले मेधावियों के चेहरे
- सेंट जेवियर्स के 21 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सीआईएससीई की दसवीं की परीक्षा में शहर के सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज के 21 बच्चों ने 90 प्रतिशत अधिक अंक प्राप्त किया है।
स्कूल के प्रधानाचार्य फॉदर डोमनिक एवं उपप्रधानाचार्य फॉदर लिज्जो ने बताया कि कक्षा 10 के सभी 143 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
सीआईएससीई की दसवीं में सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज के एंटोनी फिलिप ने 95.4 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। 94.4 प्रतिशत अंक पाकर अंकिता चौधरी, महविष अतहर और आदित्य सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, 94 प्रतिशत अंक पाकर आदित्यराज, स्नेहा चैरसिया और आर्यन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों में आलोक रंजन पटेल, उत्कर्ष मिश्रा, शिवेंद्र कुमार गुप्ता, अंशू जायसवाल, स्नेहल अग्रवाल, मोहम्मद कैफ, प्रज्ज्वल मिश्रा, सुजय कुमार विश्वकर्मा, प्रियांषी पटवा, अभिजीत सिंह, अंषिका जायसवाल, मो. जेसान खान, आयुष जायसवाल, अरीस अहमद शामिल हैं। बच्चों और उनके अभिभावकों ने परीक्षा परिणाम देखकर हर्ष जताया।