फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार सुरक्षा की अहम कड़ी : एसपी

Thu, 18 May 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आंनद ने बृहस्पतिवार को शोहरतगढ़ थाने में जन सहयोग से बने मुख्य प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया। एसपी ने अमित कुमार आनंद ने कहा कि थाने की सुंदरता प्रवेश द्वार से सुसज्जित होती है। थानाध्यक्ष पंकज पांडेय क्षेत्र के लोगों से थाने का प्रवेश द्वार को बनवाने के लिए जन सहयोग प्राप्त कर निर्माण करवाया है। एसपी ने थाना क्षेत्र ग्राम प्रहरियों से मुलाकात कर, उन्हें निर्देश देते हुए कहा कि सभी ग्राम प्रहरी पुलिस के अहम अंग हैं। क्षेत्र में होने वाले छोटे व बड़े घटनाओं की सूचना संबंधित थाना व बीट के अधिकारी को दें। एसपी ने शोहरतगढ़ सर्किल क्षेत्र के विवेचना अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी केस की विवेचना लंबित नही होनी चाहिए। समय अनुसार विवेचना करें। इस दौरान सीओ जयराम, पीआरओ रितेश चंचल पांडेय, खुनुवां चौकी इंचार्ज महेंद्र चौहान, सभाजीत मिश्र, केके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें