फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बंद मिला आरोग्य मंंदिर, सीएचओ का एक दिन का वेतन रोका

Sun, 10 Mar 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीएमओ ने शनिवार को शहर से सटे तीन आरोग्य मंदिरों व एक पीएचसी का निरीक्षण किया। दो सीएचओ से स्पष्टीकरण मांगा गया। इसमें से एक का जवाब सही नहीं मिलने से उसका एक दिन का वेतन रोक दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ दिनेश चौधरी ने अहिरौली पीएचसी व अहिरौली, पिपरा पांडेय व मधुकर पुर आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पिपरा पांडेय पर सीएचओ देर से पहुंचे। इस कारण उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया। जबकि अहिरौली आरोग्य मंदिर बंंद पाया गया। वहां पर तैनात सीएचओ स्पष्टीकरण देने में असमर्थ रहे। उनका एक दिन का वेतन रोका गया।
प्रभारी सीएमओ ने बताया कि चार केंद्रों की जांच की गई। दो जगहों पर व्यवस्था ठीक थी। एक जगह पर सीएचओ देर से आए। जबकि एक केंद्र बंद था। उनका वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें