फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
शोहरतगढ़ के खुनुवा बाईपास पर हुई चोरी के बाद बिखरे सामान को देखते पीड़ित। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन

- शोहरतगढ़ कस्बे के खुनुवां बाईपास का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। स्थानीय कस्बे के खुनुवां बाईपास पर स्थित एक घर का ताला तोड़कर चोर बृहस्पतिवार रात घुस गए और नकदी सहित लाखों का सामान उठा ले गए। घटना के वक्त परिवार के साथ गोल्हारा थाना क्षेत्र के निबिहवा गांव में अपने ससुराल गए थे। शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
शोहरतगढ़ कस्बा निवासी मनोज तिवारी के अनुसार परिवार के सदस्यों के साथ वह घर में ताला लगाकर गोल्हौरा थाना क्षेत्र के निविहवा गांव में ससुराल में एक शादी में गए थे। शुक्रवार को शादी से लौटकर सुबह घर पहुंचे। तो देखा दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। पूरे घर के समान बिखरे हुए थे। कमरे रखी अलमारी व बक्से के ताले टूटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि नकदी तीन लाख रुपये घर के छत लगवाने के लिए रखे थे। चोरी हुई घटना की शोहरतगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं। इस संबंध थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें