चिल्हिया क्षेत्र के मलपार के सिवान में बक्से से गायब हुए नगदी व आभूषण के बाद बिखरे कपडे को सहेजते ?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
चोरों ने घर से जेवर व नकदी उड़ाया
- चिल्हिया थाना क्षेत्र के मलपार गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के मलपार गांव में बुधवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। घर के पीछे से छत पर चढे़ और सीढ़ियों के सहारे कमरे में घुसकर आभूषण व नकदी सहित करीब एक लाख रुपये के सामान चुरा ले गए।
गांव निवासी शिव शंकर शुक्ला ने चिल्हिया थाने पर तहरीर देकर बताया कि वह लोग रात के समय घर में सोए हुए थे। बारह बजे के करीब चोर छत पर चढ़े और सीढ़ी के सहारे कमरे में घुसे। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ा और उसमें रखा जेवर व 35 हजार नकदी लेकर चंपत हो गए। कमरे में कुछ तोड़े जाने की आवाज सुनकर वह जगे तब तक चोर भागने में सफल हो गए। इसके अलावा घर में रखा दो बक्सा सीवान में लेकर गए और वहां उसका ताला तोड़ा। बक्से में रखे पांच हजार रुपये निकाल लिए और कपड़ा छोड़कर चले गए। इस संबंध एसओ दीपक कुमार ने बताया कि मलपार गांव में हुए चोरी की जानकारी है। पुलिस टीम जांच कर रही है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।