सिद्धार्थनगर। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को चॉकलेट देकर अपने प्रेमी-प्रेमिका को प्रसन्न करेंगे। इसे लेकर बाजारों में काफी भीड़ रही। लोग चॉकलेट के साथ फूल व कार्ड भी देकर भी प्रेम का इजहार करेंगे।
चॉकलेट डे पर प्रेमी जोड़े व संबंधी अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए लोगों को चॉकलेट देते है। प्रेमी जोड़े बृहस्पतिवार को फूल की दुकान पर बुके बनवाते दिखे। प्रेमी जोड़े एक दूसरे को चॉकलेट खिलाकर अपने लव लाइफ में मिठास घोलेंगे।
सुबह से ही चॉकलेट, फूल व स्टेशनरी की दुकानों पर युवाओं की भीड़ रही। लोग मंहगे-मंहगे चॉकलेट खरीदते रहे। बेकर्स सूरज सिंह ने बताया कि सुबह से ही चॉकलेट खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। लोग महंगे चॉकलेटों की मांग कर रहे थे।