मन्नीजोत चौराहे पर चीन निर्मित वस्तुओं को जलाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। स्वदेशी अपनाओ की मुहिम के क्रम में बुधवार को मन्नीजोत चौराहे पर जन कल्याण समिति के सदस्यों ने चाइनीज सामानों को जलाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने चीन निर्मित वस्तुओं का प्रयोग न करने की अपील की गई। जन कल्याण समिति के प्रबंधक सच्चिदानंद मिश्रा की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने चाइनीज मोबाइल चार्जर, ईयर फोन, झालर आदि इकट्ठा कर उसे आग के हवाले कर दिया। इस अवसर प्रबंधक ने कहा कि हम लोग जो चाइनीज सामान खरीदते हैं, उससे होने वाली कमाई से चीन हमारे देश के दुश्मनों की मदद करता है। ऐसे में हम सभी का कर्तव्य है कि देश की रक्षा और सुरक्षा को देखते हुए चाइनीज सामानों का पुरजोर बहिष्कार करें। इस दौरान स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ का नारा भी लगाया। इस अवसर पर अमित शुक्ला, लवकुश हिन्दुस्तानी, राजकुमार यादव, मुकेश गौतम, प्रेमशंकर पाठक, शिवकुमार, कुलदीप ओझा, अनिल सोनी, आजाद वरुण, मनोज गर्ग, मुकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।