भनवापुर। नियमित टीकाकरण व गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच के लिए बुधवार को भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के वीरपुर कोहल में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गांव के पांच बच्चों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई।
एएनएम रेशमा ने बच्चों का टीकाकरण व गर्भवती महिलाओं का खून, पेशाब, वजन, बीपी जांच कर आयरन, फोलिक एसिड व कैल्शियम की गोली वितरित की। साथ ही गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया। संवाद