बांसी। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल बाहबोल बांसी में चल रहे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग टेबल टेनिस में ग्रीन हाउस को पहला, रेड हाउस को दूसरा, येलो हाउस को तीसरा और ब्लू हाउस को चौथा स्थान मिला। वहीं, बालिका वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में येलो हाउस पहले स्थान पर रहा। ब्लू हाउस को दूसरा और रेड हाउस को तीसरा स्थान मिला। ग्रीन हाउस चौथे स्थान पर रहा। क्रिकेट प्रतियोगिता बालक वर्ग में येलो हाउस, बालिका वर्ग क्रिकेट में ग्रीन हाउस विजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता बांसी और बहबोल के बीच खेला गया, जिसमें बालक और बालिका दोनों वर्ग में बाहबोल की टीम विजेता रही। इस अवसर पर प्रिया, सुमन, वंशिका, गरिमा, वीरेंद्र, रोहित, शशिलता, प्रियांशी, रुखसाना, फिरोजा, आंचल, समीक्षा एवं अंशिका सहित काफी संख्या में विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।