फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को दीनी और दुनियावी दोनों शिक्षा दी जाए : मौलाना जाफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। सबसे बेहतर इंसान वह है, जो लोगों को इल्म सिखाए। इंसान को हर हाल में इल्म (शिक्षा) हासिल करना चाहिए। इल्म के बिना इंसान मुकम्मल तरक्की नहीं कर सकता।
विज्ञापन

यह बातें डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर स्थित इमामबारगाह वक्फ शाह आलमगीर सानी में अंजुमन फरोग मातम की ओर से अशरे की मजलिस को संबोधित करने के बाद नौजवानों और बुद्धजीवियों के साथ शिक्षा के महत्व को लेकर बैठक में ईरान के कुमम से आए मौलाना सैय्यद जमीर अब्बास जाफरी ने कही। उन्होंने कहा कि बिना अच्छी शिक्षा के इंसान मुकम्मल तरक्की नहीं कर सकता है। लिहाजा हर इंसान की जिम्मेदारी है कि अपने बच्चों को शिक्षित और होनहार बनाए। मौलाना जाफरी ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोगों को बच्चों को दीनी तालीम के साथ ही दुनियावी तालीम भी दिलानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अवाम में आजकल तालीम की अहमियत नहीं है, जबकि तालीम हासिल करना इस दौर में बहुत जरूरी है। आपस में प्यार मोहब्बत और भाईचारे से रहने की अपील की। मौजूदा दौर इंटरनेट और आधुनिकीकरण का है, ऐसे में हमें समय के साथ चलना होगा। मौलाना ने हल्लौर कस्बे की तारीफ करते हुए कहा कि हल्लौर शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा आगे रहा है। इसे और भी शिक्षित और विकसित बनाने के लिए यहां के मकतब, स्कूल, कॉलेज को हाईटेक और स्टडी सेंटर खोलकर नौजवानों का कैरियर संवारने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मौलाना महफूज, तसकीन हैदर, कैफी, काजिम मेंहदी, कसीम हैदर, अजीम हैदर, मोजिज अब्बास, अब्बास मेंहदी, रजा हैदर, तसबीब हसन, डब्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें