फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आधुनिक शिक्षा से वंचित हो रहे कंपोजिट विद्यालयों के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के 38 में 27 स्कूलों में चल रहा स्मार्ट क्लास, 11 बंद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे आधुनिक शिक्षा से वंचित रह रहे हैं। ब्लाॅक क्षेत्र के 38 कंपोजिट विद्यालयों में 2020-21 में बच्चों के लिए आधुनिक शिक्षा के उद्देश्य से स्मार्ट क्लास संचालित किया गया था। जिसमें 27 स्कूलों में बच्चों को आधुनिक शिक्षा मिलती है।

भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय वीरपुर एहतमाली में पिछले वर्ष मई में स्कूल का ताला तोड़ कर चोरों ने स्मार्ट क्लास के लिए आए प्रोजेक्टर, लैपटॉप, एलसीडी आदि उपकरण उठा ले गए थे। कंपोजिट विद्यालय भरवठिया बाजार में संचालित स्मार्ट क्लास का उपकरण एक कमरे में पड़ा धूल फांक रहा है, जिसका उपयोग बच्चों ने केवल उद्घाटन के दिन ही देखा था।
विज्ञापन

बाकी नौ कंपोजिट विद्यालयों में इनवर्टर, बैट्री, व लैपटाॅप आउटडेटेड का बहाना बना कर बंद चल रहा है। वहीं डुमरिमागंज ब्लाॅक क्षेत्र के 44 स्कूलों में स्मार्ट क्लास संचालित किया जा रहा है। एक स्कूल में अभी शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में सरकार के मंशानुरूप बच्चों को आधुनिक शिक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य से संचालित स्मार्ट क्लास में भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के बच्चे आधुनिक शिक्षा से वंचित हो रहे है।
विज्ञापन


इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी भनवापुर बिंदेश्वरी प्रसाद मिश्रा ने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र के जिन कंपोजिट विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बंद है। उसकी सूचना विभाग के जिम्मेदारों को दे दी गई है। जल्द ही क्लास का संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें