फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कमजोर वर्ग के बच्चों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कमजोर वर्ग के बच्चों को कक्षा एक और पूर्व प्राथमिक कक्षा में 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश दिया जाना है। इसके तहत जिले के 414 विद्यालयों में छात्रों को दाखिला दिलाया जाएगा। विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जो अभिभावक अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश दिलवाना चाहते हैं, उनके लिए प्रवेश कार्यक्रम जारी की गई है। सत्र 2025-26 के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रवेश के लिए कार्यक्रम जारी कर प्रवेश प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जाएगी। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के जरिए जिले के 100 फीसदी विद्यालयों को मैप कर लिया गया है। इन स्कूलों में छात्रों को प्रवेश दिलाने के लिए खाका तैयार कर लिया गया है। इच्छुक अभिभावक कार्यक्रम के हिसाब से प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि पहले चरण में एक से 19 दिसंबर तक आवेदन, 20 से 23 दिसंबर तक सत्यापन, 24 दिसंबर को लाॅटरी और 27 दिसंबर को विद्यालय का आवंटन होगा। इसी तरह से दूसरे चरण में एक जनवरी से 19 जनवरी तक आवेदन, 20 से 23 जनवरी तक सत्यापन और 27 जनवरी को विद्यालय का आवंटन होगा। तीसरे चरण में एक से 19 फरवरी तक आवेदन, 20 से 23 फरवरी तक सत्यापन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें