फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रैक्टर- ट्रॉली से कुचल कर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के कोडरा ग्रांट गांव के पास रविवार देर शाम ट्रैक्टर- ट्रॉली ने एक बालक को कुचल दिया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के कोडरा ग्रांट गांव निवासी मोहम्मद तास (12) पुत्र शकील अहमद देर शाम गांव के सड़क पर निकला था। बताया जा रहा है कि इसी बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसा देखकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण घायलावस्था में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घटना के बारे में जानकारी लिया। इस संबंध में शहर कोतवाल गौरव कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमार्टम कराने के साथ ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें