सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर महोत्सव का बुधवार को उद्घाटन करने आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में 1051.87 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। वह 678.76 करोड़ रुपये परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जबकि 373.11 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा लोक निर्माण विभाग की 437.26 करोड़, जलनिगम की 206.97 करोड़, सेतु निगम की 129.02 करोड़, सरयू नहर खंड की 115.93 करोड़ रुपये समेत पर्यटन विभाग, आवास विकास, जिला पंचायत, सिडको, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, नगर पालिका सिद्धार्थनगर व बांसी और नगर पंचायत डुमरियागंज एवं अन्य विभागों की परियोजनाओं को लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा। संवाद