फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वागत योग्य है मुख्यमंत्री का फैसला : पाल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वागत योग्य है मुख्यमंत्री का फैसला : पाल
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सांसद जगदंबिका पाल ने दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को वापस लाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले का स्वागत किया है। उनके अनुसार प्रदेश सरकार अन्य प्रदेशों में फंसे मजदूरों को चरणबद्ध तरीके से वापस लाएगी। पहले चरण में हरियाणा में रह रहे यूपी के 2224 मजदूरों को 82 बसों से शनिवार को वापस लाया गया। इसी तरह रविवार को 330 बसों से 11,000 मजदूरों को भी वापस लाया जाएगा। विभिन्न प्रदेशों में जिले से फंसे मजदूर वर्ग के लोगों को भी लाने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बाहर फंसे लोग नोडल अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं ऐसे लोगों का पहले पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद मेडिकल चेकअप कराकर प्रदेश के संबंधित जिलों में ले जाया जाएगा। स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए यहां क्वारंटीन में रखा जाएगा। फिर वे अपने घरों में रह सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें