फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंडबाजे के साथ छठ घाट पर पहुंचीं महिलाएं

विज्ञापन
जमुआर घाट पर छठ के पर्व अर्घ्य देने के लिए लगी महिलाओं की भीड़। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
बैंडबाजे के साथ छठ घाट पर पहुंचीं महिलाएं
विज्ञापन

शोहरतगढ़। कस्बे के शिवबाबा घाट सहित क्षेत्र आदि गांवों के पोखरे व नदी घाटों पर रविवार को व्रती महिलाएं गाजे-बाजे के साथ छठ पूजा सामग्री लेकर पहुंचीं। यहां अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना कीं।
व्रती महिलाएं खरना के साथ छठ पूजा की सामग्री से भरे सूप पुरुषों के सिर पर रखकर छठी मइया के गीतों के साथ शोहरतगढ़ के शिवबाबा घाट, गड़ाकुल पोखरा, छतहरा पोखरा, बानगंगा नदी घाट व क्षेत्र के पल्टादेवी, करौती, गायघाट आदि घाटों पर पहुंचीं। सर्व प्रथम सुशोभिता छठी मइया के प्रतीक (वेदी) की विधि-विधान से पूजा कीं। पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने संतान सुख की कामना कीं। घर लौटकर महिलाएं रात में छठी मइया के गीत, भजन व व्रत कथा सुनेंगी। भोर में पुन: घाट पर पहुंचकर पानी में खड़ी होकर उगते हुए सूरज को अर्घ्य देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ पूजा के लिए नपं प्रशासन की ओर से शिव बाबा घाट पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की गई है। वहीं, पुलिस प्रशासन पूरी सतर्क रहा। एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव, तहसीलदार राजेश सिंह व सीओ जयराम सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते रहे। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधन, सौरभ गुप्ता, शिवबाबा मंदिर समिति अध्यक्ष अभय सिंह, शिव प्रसाद वर्मा, नंदू गौड़, जय प्रकाश वर्मा, कमलेश गुप्ता, शिव शक्ति शर्मा, नीलू रूंगटा, रवि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें