मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र। स्रोत विज्ञप्ति
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में रॉयल शतरंज सोसायटी की तरफ से रविवार को शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता स्विस फॉर्मेट के आधार पर खेली जाएगी। इसमें छह राउंड होंगे। पहला राउंड जीतने पर प्रतिभागी को एक अंक प्राप्त होगा। छह राउंड के अंत में जिसका सबसे ज्यादा अंक होगा वह विजेता बनेगा। प्रतियोगिता के शुभारंभ और पुरस्कार वितरण डॉ. नौशाद आलम व डॉ. विष्णु कुमार की मौजूदगी में होगा। प रॉयल शतरंज सोसायटी ने कहा कि कॉलेज में नियमित रूप से शतरंज के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रॉयल शतरंज सोसाइटी के समन्वयक 2022 बैच के छात्र विवेक पुसवानी, 2023 बैच के छात्र सुनील रमानी व आशुतोष द्विवेदी होने वाली शतरंज प्रतियोगिता को सफल रूप से कराने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। संवाद