फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीएचसी अधीक्षक की पत्नी का निधन

Fri, 24 Nov 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया में अधीक्षक पद पर तैनात डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा की पत्नी डॉ. ज्योति ओझा का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों ने शोक व्यक्त किया।
दक्षिण दरवाजा बस्ती के पास एक नर्सिंग होम का संचालन करने वाली महिला चिकित्सक डॉ. ज्योति ओझा का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। रात में ज्योति ओझा अपने कमरे में आराम करने गईं। सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने दरवाजा तोड़ कर उन्हें निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बेहोशी की हालत में उन्हें निजी हॉस्पिटल ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन पर ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा, लालजी शुक्ला, नंद कुमार त्रिपाठी, संजय त्रिपाठी, विक्रांत श्रीवास्तव, मेराज, मनोज पांडेय, सुखदेव, प्रदीप चौधरी, रवि पांडेय ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें