शाहपुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भारतभारी निवासी सफाई कर्मी ध्रुवचंद्र गिरि ने थाने पर तहरीर दी। आरोप लगाया कि वह थाना क्षेत्र के ही कठवतिया आलम गांव में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत हैं। बीते शनिवार को वह गांव में सफाई करने गया था। इसी बीच गांव के ही कुछ लोगों ने सफाई करने से रोकते हुए मुझे गालियां दी और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अब गांव में मत आना। इस संबंध में इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश यादव ने बताया तहरीर के आधार पर प्राथमिक दर्ज कर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।