फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मंदिरों में आज गूंजेगा हर-हर महादेव के जयघोष

Sun, 13 Aug 2023 10:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बाबा पल्टन नाथ शिवमन्दिर परिसर की सफाई करती महिला
विज्ञापन
सिद्धाथनगर। सावन के छठवें सोमवार को काफी संख्या में भक्त जलाभिषेक करेंगे। मंदिरों में एक दिन पहले ही रूद्राभिषेक व जलाभिषेक की तैयारी की गई। शहर के श्री सिंहेश्वरी मंदिर स्थित शिव मंदिर, भारत भारत मंदिर, कठेला शिव मंदिर में काफी संख्या में भक्त साधना करेंगे।
विज्ञापन

धेंसा क्षेत्र के महादेवा नानकार स्थित बाबा पल्टन नाथ शिव मन्दिर के पुजारी ने बताया कि यहां क्षेत्र ही नहीं आसपास जनपद व नेपाल सहित अन्य क्षेत्रों के लोग पूरे सावन महीने में जलाभिषेक वरुद्राभिषेक करने के लिए आते हैं।महादेव नानकार निवासी पंडित चंद्रप्रकाश शास्त्री ने बताया कि यह पौराणिक मंदिर महाभारत कालीन है। ऐसी मान्यता है कि अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने इस मंदिर की स्थापना की थी। बाबा पल्टन नाथ शिव मन्दिर पर आने वाले सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। सोमवार के दिन यहां हजारों लोग आकर जलाभिषेक व रूद्राभिषेक करते हैं। पूरे सावन व पुरुषोत्तम माह में प्रति दिन यहां रूद्राभिषेक होता है। कुछ लोगों की मान्यता है कि यहां बाबा पल्टन नाथ का स्वंय भू स्वरूप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें