फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बदला मौसम का मिजाज... दोपहर में धूप से गर्मी, शाम को ठंड

Sat, 09 Mar 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कई दिनों से बादलों की आवाजाही के बीच शुक्रवार को एकाएक मौसम साफ हुआ तो तापमान ने दो डिग्री की छलांग लगा दी। दोपहर में गर्मी महसूस हुई तो शाम होते ही पछुआ हवा ने लोगों को कंपा दिया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि होगी। जबकि न्यूनतम स्थिर रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


मार्च माह शुरू होने के बाद से ही बादलों की आवाजाही और बारिश व बूंदाबांदी कई दिनों तक चला। बृहस्पतिवार को भी छिटपुट बादल मडरा रहे थे। शुक्रवार सुबह मौसम साफ हुआ, लेकिन पछुआ हवा के कारण गलन बनी रही। 10 बजते ही धूप कड़ी हुई तो गर्मी का एहसास होने लगा। लेकिन पछुआ हवा के कारण शाम होते ही ठंड एक बार फिर हावी नजर आया। ठंड के कारण लोग गर्म पकड़े पहनने को विवश हो गए। तापमान के आकड़ों पर गौर करें तो बृहस्पतिवार की तुलना में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बड़ी उछाल दर्ज की गई। जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर बना हुआ है। सात फरवरी को अधिकतम तापमान 29 औैर न्यूनतम 14.1 दर्ज किया गया था। जबकि शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक अधिकतम 30.9 और न्यूनतम स्थिर रहा। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मौसम में साफ रहने अनुमान है। अधिकतम तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें