संविलयित विद्यालय में शिक्षक के पद पर है तैनात डॉ.चंदेश्वर यादव।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
साहित्यकार डॉ. चंदेश्वर हुए सम्मानित
भनवापुर। संविलयित उच्च प्राथमिक विद्यालय भनवापुर में कार्यरत शिक्षक डॉ. चंदेश्वर यादव को स्याही ब्लू बुक्स दिल्ली और हिमालय विरासत ट्रस्ट उत्तराखंड ने सम्मानित किया है। उनको यह सम्मान भारत सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के रचना संसार पर आधारित वेबिनार में पिछले वर्ष एक अगस्त को ‘हम देश न जलने देंगे’ विषयक वार्ता में मुख्य वक्ता की भूमिका के सम्यक निर्वहन के लिए दिया गया है। डॉ. चंदेश्वर के कार्यक्रम में न पहुंच पाने के कारण उन्हें सम्मान पत्र, मोमेंटो, अंगवस्त्र और डॉ. निशंक के रचना संसार पर आधारित पुस्तक डाक से प्राप्त हुई है। संवाद