सिद्धार्थनगर। चार डिग्री तापमान बढ़ने से एक बार फिर गर्मी से लोगों परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि मौसम विभाग के अनुसार मानसून जिले में प्रवेश हो गया है। जल्द ही झमाझम बारिश होने की उम्मीद है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री का वृद्धि होने से लोगों को पूरे दिन सूरज के तपिश का सामना करना पड़ा। सुबह सात बजे से ही चटक धूप से लोगों को गर्मी का एहसास होना शुरू हाे गया। जबकि 10 बजे तक सड़कों पर कम आवाजाही हो गई। घर के कूलर पंखा भी गर्म हवा देने लगे। जिससे लोगों को घर में भी राहत नहीं मिल रही थी।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून आने से जिले में बारिश होना शुरू हो जाएगा। दिन में तेज धूप से अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। बारिश होने के साथ ही तापमान में कमी आ जाएगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.6 व न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री दर्ज की गई।