फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सामूहिक विवाह घर की धीमी प्रगति पर चेयरमैन ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। सोमवार को रुधौली चेयरमैन धीरसेन निषाद ने नगर पंचायत के शांतिनगर वार्ड में निर्माणाधीन सामूहिक विवाह घर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई तथा संबंधित ठेकेदार को निर्माण कार्य की गति में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया। चेयरमेन ने बताया कि मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत 2.45 करोड़ की लागत से इस विवाह घर का निर्माण हो रहा है। इसमें लगभग 35 प्रतिशत कार्य हो चुका है जिसमें एक हाॅल, विवाह मंडप सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं मौजूद रहेंगी। नगर पंचायत क्षेत्र के निवासियों के वैवाहिक सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए यह सहायक साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें