सिद्धार्थनगर। सावन माह के दूसरे सोमवार को जोगिया थाना क्षेत्र के धेंसा स्थित बाबा पल्टन नाथ शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। भीड़ का फायदा बदमाशों ने भी उठाया। पूजा-अर्चना करने आईं दो महिलाओं की चेन गले से निकाल लिया और फरार हो गए। पूरी वारदात मंदिर पर लगे सीसी कैमरे में कैद होने की बात स्वजन कह रहे हैं। क्षेत्र के सेमरा में स्थापित मंदिर में पूजा करने आईं जिला मुख्यालय के पूरब पड़ाव निवासी गीता शुक्ला पत्नी मनोज कुमार और प्राथमिक विद्यालय रोमापार में तैनात सहायक अध्यापक सुशीला पत्नी राजेन्द्र कुमार निवासी बेलहिया थाना सदर का चेन बदमाशों ने निकाल लिया। प्रभारी निरीक्षक जोगिया रामकृपाल शुक्ला ने बताया कि महिला का चेन भीड़ में संभवत: कहीं गिर गया होगा। पीड़ितों की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। संवाद