शोहरतगढ़। विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र बगुलहवा में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी को जब अपने पिता के आकस्मिक निधन की सूचना मिली तो वह बदहवास हो गया। मतदान स्थल पर ही दहाड़ मार कर रोने-बिलखने लगा। उसे इस तरह रोता बिलखता देख, लाइन में लगे वोटर व अन्य सुरक्षाकर्मी घबरा गए। सुरक्षाकर्मियों ने उसे शोहरतगढ़ थाने पहुंचाया और फिर छुट्टी पास करवा कर उसे घर के लिए रवाना किया गया।