फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अकीदत से मनाया कर्बला के शहीदों का दसवां

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंजl हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में मंगलवार को दसवां अकीदत से मनाया गया। इस मौके पर हल्लौर कस्बे में मरसिया मजलिस हुई और अलम ताबूत का जुलूस निकालकर देर रात तक नौहा और मातम किया गया। कर्बला के 72 शहीदों के दसवें के मौके पर मंगलवार को हल्लौर स्थित इमाम बारगाह वक्फ शाह आलमगीर सानी में मर्सिया मजलिस आयोजित की गई। इसमें मर्सिया हैदरे कर्रार और उनके सहयोगी ने पढ़ा। मजलिस को जाकिर जमाल हैदर करबलाई ने संबोधित कर हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों का मसायब बयान किया। इससे पूर्व सोमवार की रात मुजफ्फरनगर से आए मौलाना कर्रार मौलाई ने हजरत इमाम हुसैन की बेटी सकीना की शहादत पर आधारित दर्दभरा नौहा पढ़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें