केक काटकर मनाया डॉक्टर्स-डे
संयुक्त जिला अस्पताल में अलग-अलग हुए कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बृहस्पतिवार को डॉक्टर्स-डे धूमधाम से मनाया गया। संयुक्त जिला अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ ने केक काटा और चिकित्सीय जीवन के दौरान प्राप्त किए गए अनुभव बांटे। ब्लड बैंक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीना वर्मा की अध्यक्षता में केक काटकर डॉक्टर्स-डे मनाया गया। सीएमएस ने कहा कि कई बार हमारे सामने ऐसी चुनौतियां आती हैं कि हमें भी एक बार सोचना पड़ता है लेकिन चिकित्सक भगवान के दूसरे रूप कहे जाते हैं। वरिष्ठ नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. एके झा ने कहा कि हमें अपना व्यवहार को नम्र रखना चाहिए ताकि मरीज और तीमारदार को कोई परेशानी न हो। डॉ. आरपी मौर्या भी विचार व्यक्त किया। अशोक त्रिपाठी, उमेश पांडेय, आंचल श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी चौधरी, अनीता राज की भी उपस्थिति रही। एसएनसीयू वार्ड में चिकित्सक डॉ. संतलाल पटेल, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. संजय चौधरी की अगुवाई में डॉक्टर्स-डे मनाया गया। इस दौरान नर्सिंग आफिसर श्रीश श्रीवास्तव, डाली पटेल, हेमलता मिश्रा, योगेश कुमार, अर्चना गुप्ता, कंचन गौतम आदि मौजूद रहीं।