बिस्कोहर। दुर्गा पूजन व विसर्जन को लेकर त्रिलोकपुर थाने में बृहस्पतिवार को शांति कमेटी की बैठक हुई। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में मूर्ति रखने वाले लोग शांति व सौहार्द पूर्ण तरीके से पर्व को मनाएं। दुर्गा पूजा पंडाल में ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग न करें। पर्व पर अश्लील गीत व तेज आवाज में डीजे न बजाएं। प्रतिमा किसी नई जगह न रखें और न ही किसी नए रास्ते से प्रतिमा को ले जाएं। विसर्जन के दौरान शांतिपूर्ण ढंग से रहें। इस दौरान चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह, बिजौरा सुदीप यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राज कुमार मिश्रा, चिंकाऊ गुप्ता, अब्दुल गफ्फार, सहज राम लोग मौजूद रहे। संवाद