बिस्कोहर में वस्त्र व मिठाई बांटते व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रभात जायसवाल। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
व्यापारी नेता ने गरीबों में बांटा वस्त्र व मिठाई
बिस्कोहर। दीपोत्सव के एक दिन पूर्व रविवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष बिस्कोहर प्रभात जायसवाल ने गरीब बच्चों के साथ दीपावली मनाई। नगर के ईंट-भट्ठे पर मजदूरों के बच्चों को और नगर के रिक्शा चालकों में वस्त्र, मिठाई, फुलझड़ी, मोमबत्ती लाई व अगरबत्ती आदि वितरित किया। प्रभात जायसवाल ने कहा कि सबके चेहरे पर मुस्कान ही पर्व की वास्तविक खुशी है। गरीब आर्थिक तंगी के चलते पर्व नहीं मना पाते, ऐसे में उनके बीच खुशी बांटना सच्ची मानवता है। इस अवसर पर आस्था जायसवाल, शिवम कौशल, रोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद