फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण, साफ-सफाई के निर्देश

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर का निरीक्षण करते सीडीओ जयेंद्र कुमार। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सीडीओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण, साफ-सफाई के निर्देश
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने सीएचसी बसंतपुर का निरीक्षण किया। औषधि केंद्र स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन करते हुए महत्वपूर्ण दवाओं एवं एंटी रैबीज वैक्सीन, एंटी स्नेक वेनम आदि का मिलान स्टाक रजिस्टर से किया गया। वैक्सीन रूम, मैटरनिटी वार्ड, सामान्य वार्ड व कक्ष एवं लैब आदि का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सीएचसी परिसर में घास एवं झाड़ियां को साफ कराने के निर्देश दिए गए। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत कूड़ा निस्तारण करने के लिए कहा। उन्होंने एमओआईसी को संबंधित क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं का प्रसव राजकीय चिकित्सालय में कराने के लिए आशा संगिनी एवं एएनएम को निर्देशित करने को कहा। चिकित्सालय में विद्युत सुरक्षा के लिए संबंधित विभाग से प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए पत्राचार करने तथा आवासीय भवन की साफ-सफाई कराकर चिकित्सक एवं अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ को निवास करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें