फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रखरखाव दुरुस्त रखें व अभिलेख पूर्ण करें : सीडीओ

Fri, 19 Apr 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने विकास खंड भनवापुर कार्यालय परिसर का औचक निरीक्षण किया। सीडीओ के निरीक्षण में खंड विकास परिसर में साफ सफाई का अभाव पाया गया। आरटीआई रजिस्टर एवं जनसुनवाई पंजिका का अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश दिया गया। निर्माण कार्य की पत्रावली में नोटशीट पर एवं एमबी पर जेई एवं सभी के नाम पदनाम सहित मुहर लगने के निर्देश दिया गया। मनेरगा सेल में ग्राम पंचायत विजवार बढ़ाई में अमृत सरोवर खुदाई कार्य पत्रावली का अवलोकन किया। सीआईबी सहित पूर्ण कार्य की फोटो लगाने के निर्देश दिए गए। खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि मनरेगा योजना के तहत निर्धारित 8.4.9 के मानक एवं सभी पत्रावली में आवश्यक चेक लिस्ट के अनुसार अभिलेख संरक्षित किया जाय। इस दौरान बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय, एपीओ, लेखाकार, वरिष्ठ, तकनीकी सहायक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें