चोरी की नीयत से घूमने वाला पकड़ा, तमंचा बरामद
भनवापुर। त्रिलोकपुर पुलिस ने चोरी करने की नियत से घर की रेकी करने वाले एक आरोपित को मंगलवार देर रात पकड़ लिया। उसके कब्जे से तमंचा बरामद किया गया।
पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस को मंगलवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के मछली गांव के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हाल में घूम रहा है। वह चोरी की वारदात को अंजाम दे सकता है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अब्दुल सलाम निवासी बेतनार मुस्तकहम बताया।