फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: झोपड़ी में लगी आग, सामान राख

विज्ञापन
शोहरतगढ क्षेत्र के मरदहना उर्फ रामनगर के टोला मटियरिया में आग से जले फूस के घर व सामान की जानकारी ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
झोपड़ी में लगी आग, सामान राख
विज्ञापन

शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के मदरहना उर्फ रामनगर के टोला मटियरिया में मंगलवार रात को झोपड़ी में आग लग गई। आग से घर में रखी नकदी सहित लाखों का सामान राख हो गया।
विज्ञापन

गांव के मुख्य मार्ग पर पुष्पा देवी फूस एक घर में अपने चार छोटे बच्चों के साथ रहती हैं। रोज की तरह वह अपने बच्चों के साथ उस घर में मंगलवार रात में खाना खाकर सोई थीं। देर रात घर में धुएं का गुबार उठा तो पुष्पा देवी जाग गईं और अपने बच्चों को बाहर निकालीं। इस दौरान धुंआ आग की लपटों में तब्दील हो गया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेकर पूरे घर को चपेट में ले लिया। पुष्पा देवी व चारों बच्चे शोर मचान लगे। आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन पूरा घर, सामान और नकदी जल गई। तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना पर लेखपाल राम जतन और लेखपाल रमेश जायसवाल से जांच कराई गई है। पीड़ित को जल्द ही मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें