फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाग में से 21 बोरी डीएपी पकड़ी

Sat, 20 May 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी बजहा और पकड़िहवा के जवानों ने शनिवार को सीमा पर गश्त के दौरान एक कोरीडीहा गांव के बाग में रखी गई 21 बोरी डीएपी बरामद की। बरामद खाद तस्कर रखे हुए थे, जो सीमा पार ले जाने की कोशिश में थे।
विज्ञापन

एसएसबी 43वीं वाहिनी के कमांडेंट आरके डोगरा ने बताया कि सीमा चौकी बजहा और पकड़िहवा के जवान गश्त पर थे। इसी बीच जानकारी मिली कि सीमा पर स्थित कोरीडीहा गांव के बाग में बड़ी मात्र में डीएपी खाद रखी गई है। जवान मौके पर पहुंचे तो 21 बोरी डीएपी बरामद की गई। टीम ने आम के बगीचे के मालिक को बुलाकर रखे हुए खाद के बारे में पूछताछ किया गया, जिसमे उन्होंने बताया की उनके गैर मौजूदगी किसी अनजान व्यक्ति ने इस खाद के बोरियों को रखकर चला गया, उन खाद के बोरियों से उसका कोई संबंध नहीं है। संबंधित पंचायत के प्रधान को झोपड़ी में रखे खाद के बारे में फोन पर पूछा गया। जिसमें उन्होंने बताया की यह खाद अवैध रूप से रखा गया है। बरामद खाद को खुनुवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया। लगातार कार्रवाई जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें